LOADING

Type to search

उदयपुर में हनुमंत ध्वजारोहण महोत्सव 23 अगस्त को

Local

उदयपुर में हनुमंत ध्वजारोहण महोत्सव 23 अगस्त को

Share

उदयपुर, 19 अगस्त: श्री स्वामी चतुर्भुज हनुमान धाम, इंद्रप्रस्थ हरिदास जी मगरी में बुधवार को हनुमंत ध्वजारोहण महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। महंत इंद्रदेव दास ने बताया कि 22 अगस्त को रात 8 बजे ‘आओ मंदिर चलें’ के प्रमुख पुष्कर लोहार के नेतृत्व में 217वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा। 23 अगस्त को सुबह सवा 8 बजे मानस नवान्ह पारायण का अंतिम पाठ होगा। इसके बाद अनवरत सुंदरकांड के 2029वें पाठ का हवनात्मक आयोजन कर हनुमंत ध्वजा पूजन किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में सवा 12 बजे धाम के शिखर पर ध्वजा फहराई जाएगी। पर्याप्त बारिश के लिए विशेष चौपाई का पाठ भी होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *