LOADING

Type to search

गर्ल्स हॉस्टल में ठहरा वार्डन पति, मचा हंगामा

crime

गर्ल्स हॉस्टल में ठहरा वार्डन पति, मचा हंगामा

Share

झाड़ियों में मिली बिना नंबर की बाइक
डूंगरपुर, 19 अगस्त:
डूंगरपुर में एसबीपी कॉलेज के पीछे स्थित वीर बाला काली बाई गर्ल्स हॉस्टल में युवक के ठहरने की फोटो सामने आने के बाद मंगलवार रात एबीवीपी छात्र और पुलिस हॉस्टल पहुंच गए। छात्रों ने हॉस्टल में किसी पुरुष के ठहरने पर आपत्ति जताई।
पुलिस और छात्रों ने हॉस्टल में जांच की तो फोटो में दिखाई दे रहा खाट, जाली और बोतल उसी स्थान पर मिले, लेकिन युवक वहां मौजूद नहीं था। इससे उसके पहले ही निकल जाने की आशंका जताई गई। हॉस्टल के पास झाड़ियों में एक बिना नंबर की बाइक भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछताछ में वार्डन ने फोटो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को अपना पति बताया, जबकि छात्रों ने इस पर आपत्ति जताते हुए मामले की जांच की मांग की। पुलिस ने हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी ली तो उनके बंद होने की बात सामने आई। पुलिस अब बाइक और फोटो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में हॉस्टल प्रबंधन और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *