LOADING

Type to search

कार की पिछली लाइट में छिपाई 18.2 किलो अफीम, CBN ने जब्त की गाड़ी

crime

कार की पिछली लाइट में छिपाई 18.2 किलो अफीम, CBN ने जब्त की गाड़ी

Share

चित्तौड़गढ़, 19 अगस्त: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने बड़ीसादड़ी क्षेत्र के बोहेड़ा गांव के पास एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार से 18.200 किलो अफीम बरामद की है। सीबीएन को सूचना मिली थी कि राजस्थान नंबर की सफेद कार से अफीम की खेप बाड़मेर की ओर ले जाई जा रही है।
टीम ने नाकाबंदी कर कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक कार लेकर भाग निकला। पीछा करने के दौरान रास्ता दो हिस्सों में बंटने से कार नजरों से ओझल हो गई। बाद में टीम को सुनसान स्थान पर वही कार लावारिस हालत में मिली। मौके पर तलाशी में कुछ नहीं मिला। इसके बाद कार को सीबीएन कार्यालय ले जाकर मैकेनिक की मदद से बारीकी से जांच की गई। जांच में कार की पिछली लाइट के अंदर विशेष रूप से बनाया गया गुप्त खांचा मिला। इसे खोलने पर 29 पैकेटों में छिपाकर रखी गई 18.200 किलो अफीम बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम और कार जब्त कर ली गई। सीबीएन अब चालक और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान तथा अफीम की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *