LOADING

Type to search

गोवर्धन सागर के जल से ऋण मुक्तेश्वर महादेव का अभिषेक

Local

गोवर्धन सागर के जल से ऋण मुक्तेश्वर महादेव का अभिषेक

Share

उदयपुर, 20 अगस्त: श्रावण मास के अवसर पर गोवर्धन विलास स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई। संयोजक पंकज कुमावत के अनुसार गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई यात्रा में महिला, पुरुष और बच्चे कावड़ लेकर शामिल हुए।
भोलेनाथ के जयकारों के बीच यात्रा पहाड़ी बालाजी होते हुए गोवर्धन सागर पहुंची। यहां महिलाओं ने गरबा रास कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद कावड़ यात्री पशुपतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। गोवर्धन सागर से जल कावड़ पात्रों में भरकर श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से वापस ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां कावड़ियों ने गोवर्धन सागर के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ यात्रा संपन्न हुई। कार्यक्रम में पन्नालाल दवे, घनश्याम मोड़, प्रेमशंकर मेघवाल, सज्जन सिंह, राजकुमार साहू, ललित सिंह, भूपेंद्र सिंह और किशन दवे सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *