LOADING

Type to search

खेरवाड़ा में राजीव गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाई

Local

खेरवाड़ा में राजीव गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाई

Share

खेरवाड़ा, 20 अगस्त (फूल शंकर डामोर): ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम विधायक डॉ. दयाराम परमार के निर्देशन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश मीणा की अध्यक्षता में हुआ। वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन और योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने तकनीक को बढ़ावा देने तथा युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
देहात जिला कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष पुष्पा मीणा, महासचिव पन्नालाल परमार, गजेंद्र कोठारी और ब्लॉक महिला अध्यक्ष कमला देवी परमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधान सुंदरलाल अहारी, प्रदीप कुमार भणात, नफीसा बानो, प्रेम कुमार मीणा, वीरेंद्र सिंह गरासिया, थावरचंद डामोर, लिम्बाराम गरासिया, सरपंच सुरेश अहारी, देवी सिंह गरासिया, किशोर भगोरा, सुनील डामोर, लोकेश खराड़ी और कल्पेश डामोर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *