LOADING

Type to search

‘उज्ज्वल राजस्थान 3.0’ में दिखी विकसित उदयपुर की तस्वीर

Local

‘उज्ज्वल राजस्थान 3.0’ में दिखी विकसित उदयपुर की तस्वीर

Share

तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू, ‘फ्यूचर ऑफ उदयपुर’ थीम में विकास, तकनीक और पर्यटन की संभावनाओं का प्रदर्शन
उदयपुर, 20 अगस्त:
उदयपुर के विकास की संभावनाओं और राजस्थान के भविष्य की तस्वीर को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए होटल योइस में गुरुवार को तीन दिवसीय मेगा जन-जागरूकता प्रदर्शनी ‘उज्ज्वल राजस्थान 3.0’ का शुभारंभ हुआ। 20 से 22 अगस्त तक चलने वाली प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। आयोजन सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हो रहा है।
मुख्य अतिथि डॉ. रजनी पी. रावत सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी की विशेष थीम ‘फ्यूचर ऑफ उदयपुर’ रखी गई है। इसमें शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, तकनीक, स्थिरता और सामाजिक-आर्थिक विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, शोध संस्थानों और वित्तीय संस्थानों ने इसमें भागीदारी की है। इंटरैक्टिव डिस्प्ले और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सरकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
छात्रों, युवाओं, किसानों और उद्यमियों के लिए करियर, कौशल विकास, तकनीक और उद्यमिता से संबंधित जानकारी विशेष आकर्षण है। प्रदर्शनी आमजन के लिए निःशुल्क है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *