LOADING

Type to search

शिक्षक नेता प्रकाश बिश्नोई की बहाली की मांग

Local

शिक्षक नेता प्रकाश बिश्नोई की बहाली की मांग

Share


उदयपुर, 21 अगस्त:
राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र बिश्नोई के निलंबन आदेश को वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेन्द्र ओझा के माध्यम से मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। चौहान ने कहा कि बिश्नोई शिक्षकों की जायज मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के कारण निलंबित किए गए हैं। जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कार्रवाई को अनुचित बताया। प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन व्यास ने चेतावनी दी कि शीघ्र बहाली नहीं हुई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *