टीएडी छात्रावासों में साक्षात्कार स्थगित
Share
उदयपुर, 21 अगस्त: जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के छात्रावासों, आवासीय विद्यालयों और उपायुक्त कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति के लिए 24 और 25 अगस्त को होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू आगामी आदेश तक स्थगित कर दिए गए हैं। संभागीय आयुक्त एवं टीएडी आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने बताया कि नगरीय निकाय आम चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण यह निर्णय लिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि इंटरव्यू की नई तिथि बाद में अलग से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को आगामी आदेशों के लिए विभागीय सूचना का इंतजार करना होगा।

