सर्पदंश से छात्रा और महिला की मौत
Share
डूंगरपुर, 21 अगस्त: जिले में सर्पदंश की दो घटनाओं में छात्रा और महिला की मौत हो गई। चांदण फलां-सादड़िया में गुरुवार शाम दूसरी कक्षा की छात्रा सुमन डामोर (7) घर के पास निर्माणाधीन मकान में खेल रही थी। जहरीले सांप के डसने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने विशेषज्ञों की मदद से सांप को रेस्क्यू किया। दूसरी घटना निठाउवा गांव की है, जहां सावित्री देवी लबाना को सुबह बिस्तर से उठते समय कान के पास सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें मोडासा के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन दूसरे दिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

