कूलर में छिपा पांच फीट का कोबरा
Share
उदयपुर, 21 अगस्त: बलीचा गांव में एक मकान के कमरे में रखे कूलर में करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप घुस गया। परिवार के सदस्य को कूलर में पानी भरते समय अंदर कुछ होने का अहसास हुआ। छेद से देखने पर सांप दिखाई दिया। सूचना पर वाइल्ड एनिमल एंड नेचर रेस्क्यू सोसायटी के संस्थापक विक्रम सालवी और टीम सदस्य गौरव मौके पर पहुंचे। गुरुवार रात करीब एक बजे संजय मीणा के घर कूलर को सावधानी से खोलकर कोबरा को रेस्क्यू किया गया। बाद में उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। टीम के अनुसार शहर में वन्यजीव रेस्क्यू के लिए 9887744804 और 7665550047 पर संपर्क किया जा सकता है।

