LOADING

Type to search

1501वां जश्ने ईद मीलादुन्नबी, 24-25 को जश्न, 26 को जुलूस

socal

1501वां जश्ने ईद मीलादुन्नबी, 24-25 को जश्न, 26 को जुलूस

Share

उदयपुर, 23 अगस्त: पैगम्बरे इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के यौमे विलादत पर उदयपुर में 24-25 अगस्त को अंजुमन चौक पर दो दिवसीय जश्ने ईद मीलादुन्नबी आयोजित होगा। अंजुमन तालीमुल इस्लाम के सदर हाजी मुख्तार कुरैशी व सचिव एडवोकेट मुस्तफा शेख ने बताया कि बरेली शरीफ के सैयद सैफ रजा कादरी और खंडवा के मुफ्ती गुलाम जिलानी अजहरी सहित उलेमा शिरकत करेंगे। भिवंडी-मुंबई के अब्दुल मुस्तफा नूरी नातिया कलाम पेश करेंगे। 26 अगस्त को नमाज-ए-जुहर बाद अंजुमन चौक से जुलूसे मोहम्मदी निकलेगा, जो विभिन्न मार्गों से ब्रह्मपोल स्थित हजरत इमरत रसूल बाबा की दरगाह पहुंचेगा। अंजुमन ने अमन, अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *