WIVA 2026 में उदयपुर की वेडिंग इंडस्ट्री ने दिखाई सक्रियता
Share
उदयपुर, 23 अगस्त: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, फोरम एवं आईडब्लुटीसी के संयुक्त सहयोग से जयपुर के बैंबू सा सनराइज रिसॉर्ट में 22-23 अगस्त को WIVA–Wedding Industry & Vendor Awards 2026 आयोजित हुए। इसमें देशभर से 400 से अधिक वेडिंग प्लानर्स, होटल-रिसॉर्ट प्रतिनिधि, वेडिंग वेन्यू, डेकोरेटर्स और सेवा प्रदाताओं ने हिस्सा लिया। उदयपुर के प्रतिनिधियों ने डेस्टिनेशन वेडिंग, हॉस्पिटैलिटी और वेडिंग टूरिज्म पर संवाद किया तथा नए व्यावसायिक संपर्क बनाए। यूनाइटेड होटलियर्स उदयपुर अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन उदयपुर के वेडिंग टूरिज्म को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देते हैं। राकेश चौधरी, अंबालाल साहू, दिनेश उपाध्याय, विल्सन, हितेश दतिया, अभिषेक भटनागर और हर्षित साहू मौजूद रहे।

