LOADING

Type to search

कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ बोले- भाजपा को सिर्फ सत्ता सुख चाहिए

political

कांग्रेस अध्यक्ष राठौड़ बोले- भाजपा को सिर्फ सत्ता सुख चाहिए

Share

बोले- झीलों की नगरी को गड्ढों की नगरी बना दिया; विधानसभा चुनाव के दावेदारों को भी मैदान में उतारेंगे
उदयपुर, 26 अगस्त:
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उदयपुर में बोर्ड बनाने का दावा किया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार भाजपा के बोर्ड रहने के बावजूद शहर की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं को सिर्फ सत्ता सुख चाहिए, जनता की तकलीफ से कोई लेना-देना नहीं है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस इस बार पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और जनता बदलाव के मूड में है।
राठौड़ ने बताया कि टिकट वितरण में वार्ड, मंडल और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की रिपोर्ट महत्वपूर्ण होगी। जिला स्तर पर चर्चा के बाद प्रत्येक वार्ड से तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस को भेजा जाएगा। जमीनी स्तर पर सक्रिय और पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश हैं।
वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव लड़ाने की तैयारी
राठौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनाव में दावेदारी करने वाले वरिष्ठ नेताओं को भी उनके क्षेत्रों से नगर निगम चुनाव लड़ाने की योजना है। यदि उनका वार्ड आरक्षित होता है तो आसपास के वार्ड से भी मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन मजबूत होगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए राठौड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और ठेका प्रथा ने शहर को नुकसान पहुंचाया है। झीलों की नगरी आज गड्ढों की नगरी बन गई है। परिवार से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी जो आदेश देगी, उसकी पालना करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *