LOADING

Type to search

नए कोर्ट परिसर में सुविधाओं का टोटा, वकीलों ने किया प्रदर्शन

Rajasthan

नए कोर्ट परिसर में सुविधाओं का टोटा, वकीलों ने किया प्रदर्शन

Share

बैठने, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से नाराज अधिवक्ता; मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन की चेतावनी
बांसवाड़ा, 27 अगस्त:
उदयपुर रोड स्थित नए कोर्ट परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वकीलों ने परिसर के बाहर प्रदर्शन कर व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि भवन का उद्घाटन हुए करीब एक वर्ष हो चुका है, लेकिन अब तक वकीलों और वादकारियों के लिए बैठने, पेयजल और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।
वकीलों के अनुसार परिसर में उनके बैठने की जगह नहीं है। शेड के नीचे भी पंखे और रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी बढ़ रही है। बारिश के दौरान फाइलें सुरक्षित रखना और काम करना मुश्किल हो जाता है। महिला अधिवक्ताओं और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों के लिए भी पर्याप्त शौचालय व यूरिनल नहीं हैं।
प्रदर्शन के दौरान कोर कमेटी ने सेशन न्यायाधीश से मुलाकात कर समस्याएं बताईं। न्यायाधीश ने प्रशासनिक स्तर पर चर्चा कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने चेताया कि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *