LOADING

Type to search

भैया, मेरी राखी का बंधन निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स अपनाना

socal

भैया, मेरी राखी का बंधन निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स अपनाना

Share

रक्षाबंधन से पहले अनूठी पहल: हेलमेट वाली राखी बांधकर 80 वाहन चालकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
उदयपुर, 27 अगस्त:
रक्षाबंधन से पहले उदयपुर में भाई-बहन के भावनात्मक रिश्ते को सड़क सुरक्षा से जोड़कर अनूठी पहल की गई। आधार फाउंडेशन और रेयान इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सीए सर्किल पर वाहन चालकों को हेलमेट लगी राखी बांधकर यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। अभियान में राह चलते करीब 80 वाहन चालकों को राखी बांधी गई।
राखी के साथ सुरक्षा का संदेश
बच्चों ने वाहन चालकों से कहा—“भैया, मेरी राखी के बंधन को निभाना, रोड सेफ्टी रूल्स को अपनाना।” उन्होंने बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन नहीं चलाने का संकल्प दिलाया। बच्चों ने कहा कि घर पर परिवार उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है, इसलिए सड़क पर थोड़ी लापरवाही भी बड़ी कीमत वसूल सकती है।
आधार फाउंडेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किया जा रहा है। हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों का भी उत्साह बढ़ाया गया। उन्हें ट्रॉफी खिलाकर और मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया गया। अभियान से जुड़े लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली सकारात्मक पहल बताया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *