राखियों से सजे बाजार, बहनों में खरीदारी का उत्साह
Share
खेरवाड़ा, 28 अगस्त (शिमला कु मीणा): रक्षाबंधन पर्व को लेकर खेरवाड़ा, परसाद और ऋषभदेव के बाजारों में शुक्रवार को दिनभर रौनक रही। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानों पर बहनों की भीड़ लगी रही। भाई की कलाई के लिए पसंदीदा राखी खरीदने को लेकर सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो गई, जो शाम तक बनी रही। राखी के साथ मिठाइयों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही रही, लेकिन खेरवाड़ा में मिलावटी मिठाइयों के जखीरे के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का असर खरीदारी पर नजर आया। लोग मिठाई खरीदने में पहले की तुलना में अधिक सावधानी बरतते दिखे। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर त्योहार का माहौल बना रहा। बहनों ने भाइयों के लिए राखियां खरीदीं और दुकानदार भी दिनभर ग्राहकों के आने से व्यस्त रहे।

