LOADING

Type to search

‘मिनी पाकिस्तान’ टिप्पणी पर खांजीपीरवासियों में आक्रोश

Local

‘मिनी पाकिस्तान’ टिप्पणी पर खांजीपीरवासियों में आक्रोश

Share

नूरी चौक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जताया विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुर, 28 अगस्त:
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन द्वारा खांजीपीर क्षेत्र को लेकर की गई कथित ‘मिनी पाकिस्तान’ टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने नूरी चौक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नाराजगी जताई। खांजीपीर सदर अब्दुल कलीम खान ने कहा कि खांजीपीर उदयपुर का अभिन्न हिस्सा है और यहां लोग वर्षों से भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ रहते आए हैं।
क्षेत्र के इतिहास का भी किया उल्लेख
उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को इस प्रकार संबोधित करना लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि खांजीपीर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए बताया गया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान महाराणा भूपाल सिंह की सज्जन इन्फैंट्री में शामिल होकर खांजीपीर के कई वीरों ने युद्ध में भाग लिया था। क्षेत्रवासियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *