LOADING

Type to search

प्रतापगढ़ में सूने मकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी

crime

प्रतापगढ़ में सूने मकान से डेढ़ लाख रुपए चोरी

Share

ताला तोड़कर घुसे तीन नकाबपोश, सीसीटीवी कैमरे तोड़े
प्रतापगढ़, 30 अगस्त
: प्रतापगढ़ के अशोक नगर इलाके में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद चुरा लिए। वारदात रविवार तड़के करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज में तीन नकाबपोश युवक दिखाई दे रहे हैं। एक युवक का चेहरा कैमरे में नजर आने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार अशोक नगर निवासी राधेश्याम 25 अगस्त को परिवार के साथ भीलवाड़ा स्थित बेटी प्रीति शर्मा के घर गए थे। इसी दौरान चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। बेटी प्रीति ने बताया कि उसके पिता बैंक से करीब एक लाख रुपए निकालकर लाए थे, जो किसी को देने के लिए रखे थे। घर में पहले से रखी नकदी मिलाकर चोर करीब डेढ़ लाख रुपए ले गए।
कैमरे तोड़कर घर में घुसे
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार तीन बदमाश पहले मकान के बाहर पहुंचे और कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद धारदार हथियार से ताला तोड़कर अंदर घुसे।

दो साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़, 30 अगस्त: जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर राजसमंद क्षेत्र की मार्बल फैक्ट्रियों में मजदूरी कर रहा था। पुलिस को उसके गंगरार में घरेलू सामान खरीदने आने की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने निगरानी कर उसे किराना दुकान से पकड़ लिया।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि फरार और इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि रतनगढ़ थाना, नीमच के एनडीपीएस मामले में वांछित आरोपी रोशन शर्मा उर्फ रोशनलाल शर्मा राजसमंद की मार्बल फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा है।

चौरासी में युवक को पीटकर 15 हजार और मोबाइल लूटा

डूंगरपुर, 30 अगस्त: चौरासी थाना क्षेत्र में सुनसान रास्ते पर 4-5 बदमाशों ने एक युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर 15 हजार रुपए नकद और मोबाइल लूट लिया। अन्नपुरा निवासी रामलाल अहरी अपनी मासी के घर से पैदल लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। हमले में रामलाल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को गेजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। चचेरे भाई मोहनलाल की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइक रोककर युवक पर धारदार हथियार से हमला

डूंगरपुर, 30 अगस्त: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पांड्यावाड़ा गांव में शनिवार रात बाइक से घर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। पांड्यावाड़ा निवासी रमेश परमार अपने चचेरे भाइयों मोहन और गोवर्धन के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान 12 से अधिक लोगों ने उनकी बाइक रोक ली और रमेश पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। रमेश के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *