LOADING

Type to search

डॉ. पंकज व्यास फिर बने खंड गिर्वा अध्यक्ष

Local

डॉ. पंकज व्यास फिर बने खंड गिर्वा अध्यक्ष

Share

गिर्वा, 30 अगस्त (फूल शंकर डामोर): अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) ने डॉ. पंकज व्यास को सत्र 2026-2029 के लिए लगातार दूसरी बार खंड गिर्वा अध्यक्ष मनोनीत किया है। तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए जिम्मेदारी मिलने पर संगठन से जुड़े शिक्षकों एवं पदाधिकारियों में उत्साह है। डॉ. व्यास पूर्व में भी खंड गिर्वा अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यकाल में शिक्षक हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं विभागीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने उनके पुनः मनोनयन पर बधाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *