राजस्थान पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन
Share
उदयपुर, 30 अगस्त: एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) राजस्थान चैप्टर की ओर से होटल खुमानी में राजस्थान टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स मीट आयोजित हुई। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों ने पर्यटन विकास और नए अवसरों पर चर्चा की। टूर ऑपरेटर्स एवं होटल व्यवसायियों के बीच समन्वय, पर्यटन उत्पादों की मार्केटिंग, नए पर्यटन सर्किट, FAM Tours और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श हुआ। ADTOI चेयरमैन हेम सिंह, सचिव वीरेंद्र शेखावत, यतीश धाभाई, सुखदेव सिंह, बसंत कुशवाहा सहित पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

