LOADING

Type to search

उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए सूरज और पंकज जैन का सम्मान

Health

उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं के लिए सूरज और पंकज जैन का सम्मान

Share

सेवा सम्मान समारोह में साफा, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर किया अभिनंदन
उदयपुर, 31 अगस्त:
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला इकाई उदयपुर शहर की ओर से वरिष्ठ सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सूरज जैन एवं पंकज जैन के उत्कृष्ट नर्सिंग सेवाओं में योगदान के लिए सेवा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। एनएलटी सभागार में आयोजित समारोह में दोनों नर्सिंग अधिकारियों को राजस्थानी साफा, उपरणा, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला इकाई उदयपुर शहर के जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राहुल जैन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विपिन माथुर एवं डॉ. आरएल सुमन रहे। नर्सिंग अधीक्षक बीना चौधरी सहित चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने समारोह में भाग लिया।
वक्ताओं ने सूरज जैन एवं पंकज जैन की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। दोनों ने अपने दायित्वों का निर्वहन समर्पण, अनुशासन और सेवाभाव के साथ किया है। मुख्य वक्ता डॉ. आरएल सुमन, हरीश चौबीसा, हेमंत आमेटा, बीना चौधरी, अमीन खान, पवन दानाध्यक्ष, लक्ष्मीलाल वीरवाल एवं भंवर सेठ ने दोनों के कार्यों की प्रशंसा की।
समारोह में पेंशनर समाज अध्यक्ष भंवर सेठ, पूर्व नर्सिंग अधीक्षक लक्ष्मीलाल वीरवाल, शंकर डांगी, रमेश पुरोहित, पीसी खींची, प्रकाश सामोता, दिनेश गुप्ता, भूपेंद्र शक्तावत सहित राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर मौजूद रहे। आयोजन ने सेवाभावी नर्सिंग कर्मियों के प्रति सम्मान और प्रोत्साहन का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *