विद्या निकेतन के खिलाड़ियों ने जीते 7 स्वर्ण और 6 रजत पदक
Share
जोधपुर में आयोजित क्षेत्रीय जूडो-कुराश प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक विजेता रांची में दिखाएंगे दमखम
उदयपुर, 2 सितंबर: जोधपुर में आयोजित विद्या भारती राजस्थान क्षेत्रीय जूडो-कुराश प्रतियोगिता में विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिरणमगरी सेक्टर-4 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण और 6 रजत पदक हासिल किए।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में राहुल रावत, दीपिका, कशिश, अर्पित, सुलोचना, हनी और कोमल शामिल हैं। वहीं मुकुल, शौर्यवीर, प्रतीक, कीर्तिराज, सिया और भूमिका ने रजत पदक हासिल किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेन्द्र सिंह राव ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 22 सितंबर से रांची में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में राजस्थान क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

