LOADING

Type to search

छह दिन बाद भी नहीं उठाया युवक का शव, हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

crime

छह दिन बाद भी नहीं उठाया युवक का शव, हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Share

रक्षाबंधन पर छुरी से हमला कर हुई थी उमेश की हत्या, कोटड़ा थाने के बाहर ग्रामीणों का धरना जारी
उदयपुर, 2 सितंबर:
कोटड़ा क्षेत्र में रक्षाबंधन के दिन हुई युवक उमेश की हत्या के छह दिन बाद भी उसके परिजनों और ग्रामीणों का विरोध जारी है। बुधवार को भी परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोटड़ा थाना क्षेत्र में प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे शव नहीं उठाएंगे।
पुलिस के अनुसार गांधीसरना धौलीनहरी निवासी उमेश पुत्र उदा गमार का रक्षाबंधन की शाम कोटड़ा मुख्यालय के स्वरूपगंज मार्ग पर कुछ युवकों से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उमेश पर छुरी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उमेश को पहले कोटड़ा अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। छह दिन बीतने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है। पुलिस अधिकारियों ने कई बार समझाइश की, लेकिन वार्ता सफल नहीं हुई।
डीएसपी डूंगरसिंह चुंडावत ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण लीड मिली हैं और उनके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *