LOADING

Type to search

तालाबों के गेट खराब, पाल पर पेड़ों से खतरा

socal

तालाबों के गेट खराब, पाल पर पेड़ों से खतरा

Share

उदयपुर, 4 सितंबर: भारतीय किसान संघ बड़गांव तहसील की बैठक शुक्रवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, थूर में हुई। बैठक में मदार बड़ा-छोटा और लखावली तालाब के खराब नहरी गेट व क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत की मांग उठाई गई। किसानों ने बताया कि मदार तालाबों की पाल पर बड़े पेड़ उगने से उसकी मजबूती प्रभावित हो रही है। लखावली पंचायत में वर्षों से काबिज काश्तकारों को बेदखल करने की कार्रवाई का भी विरोध किया गया। थूर की पाल से गोडान तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की गई। बैठक में भगवान बलराम जयंती, किसान सम्मेलन और दिल्ली में महिला सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *