LOADING

Type to search

नहीं रहीं शराबबंदी की नेत्री हीरा कंवर

Rajasthan

नहीं रहीं शराबबंदी की नेत्री हीरा कंवर

Share

नशाखोरी के खिलाफ चलाया अभियान, काछबली-मंडावर में शराब के ठेके हटवाने में निभाई अहम भूमिका
लसानी, 11 सितंबर:
डूंगरपुर जिले के काछबली-मंडावर क्षेत्र में नशाखोरी के खिलाफ लंबे समय तक आवाज बुलंद करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य हीरा कंवर काछबली का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हीरा कंवर ने जिला परिषद सदस्य रहते हुए मगरा बेल्ट में व्याप्त नशाखोरी के खिलाफ मजबूती से अभियान चलाया और ग्रामीणों को शराबबंदी के लिए जागरूक किया। उन्होंने ग्राम पंचायत काछबली और मंडावर में मतदान के माध्यम से शराब के ठेके हटवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नशे के खिलाफ उनके संघर्ष और सामाजिक सरोकारों के कारण क्षेत्र में उनकी अलग पहचान बनी। महिलाओं से जुड़े मुद्दों के साथ वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहीं। वर्तमान में वे रावत राजपूत महासभा ब्यावर की महिला प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रहते हुए सामाजिक सेवा से जुड़ी थीं। उनके निधन पर सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *