LOADING

Type to search

तेज रफ्तार कार घर में घुसी, सो रही महिला की मौत

crime

तेज रफ्तार कार घर में घुसी, सो रही महिला की मौत

Share

दो वर्षीय मासूम बाल-बाल बचा, हादसे के बाद आभूषण-नकदी गायब होने का आरोप
उदयपुर, 12 सितंबर:
खेरोदा थाना क्षेत्र में भटेवर-खरसाण मार्ग स्थित जयराम कॉलोनी में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब 60 वर्षीय शामूबाई नायक गंभीर घायल हो गईं। अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
हादसे में देवीलाल गाड़िया लोहार (45), कंचनबाई (40) और गर्भवती रीना गाड़िया लोहार भी घायल हुईं। कंचनबाई के गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। वहीं परिवार का दो वर्षीय बालक भावेश बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद घायल कंचनबाई के सोने के आभूषण और करीब 50 हजार रुपए नकद गायब हैं। इनमें नथ, करीब डेढ़ तोला सोने की कंटी और तीन सोने के मोती बताए गए हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। मकान में गाड़िया लोहार समाज का परिवार रहता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *