LOADING

Type to search

फोर्टी की विशेष बैठक में एआई समिट, नाइट बाजार व अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर मंथन

Business

फोर्टी की विशेष बैठक में एआई समिट, नाइट बाजार व अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर मंथन

Share

दिसंबर में जयपुर में एआई समिट, फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे फोर्टी सदस्य
उदयपुर, 12 सितंबर:
फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) की विशेष बैठक उदयपुर में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि फोर्टी मुख्य संरक्षक सुरजाराम मील रहे, जबकि अध्यक्षता फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने की। सुरेश अग्रवाल ने बताया कि दिसंबर में जयपुर में एआई समिट राजस्थान आयोजित होगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव, रोजगार में बदलाव, अवसरों और चुनौतियों पर मंथन किया जाएगा।
सुरजाराम मील ने कहा कि फोर्टी राजस्थान के उद्योग एवं व्यापार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में सदस्य इसी माह फ्रांस की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे। पात्रता के अनुसार सरकारी योजना में खर्च की प्रतिपूर्ति का प्रावधान है।
ब्रांचेस चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि जयपुर की तर्ज पर उदयपुर में नाइट बाजार शुरू करने के प्रयास जारी हैं। इससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। संभागीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह सचान ने संगठन विस्तार का विजन रखा। विमेन विंग अध्यक्ष वर्षा कुमावत ने महिला उद्यमियों को जोड़ने की जानकारी दी। महासचिव आनंद शर्मा ने संचालन किया। बैठक में चर्चिल जैन, इंद्रकुमार सुथार, शिखा सिंघल, कपिल पालीवाल सहित पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *