उदयपुर में बादलों ने डाला डेरा, दोपहर में खंड बारिश
Share
सितंबर में पहली बार तापमान 33 डिग्री के पार; उमस से लोग परेशान
उदयपुर, 12 सितंबर: उदयपुर में शनिवार सुबह से आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है। मौसम में बदलाव के बावजूद उमस बढ़ने से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दोपहर करीब 3 बजे बाद शहर के अधिकांश इलाकों में बारिश हुई, हालांकि यह दस—पंद्रह मिनट तक ही रही। खंड बारिश तथा उमस से लोग परेशान रहे। उदयपुर में सितंबर महीने में पहली बार तापमान 33 डिग्री के पार पहुंचा है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में बादल छाने और तापमान में बदलाव के बावजूद उमस बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी बारिश की संभावना है।

