LOADING

Type to search

हथियारबंद चोरों का आतंक, एक दर्जन से ज्यादा मकानों के ताले टूटे

crime

हथियारबंद चोरों का आतंक, एक दर्जन से ज्यादा मकानों के ताले टूटे

Share

नगरपालिका चुनाव की आचार संहिता के बीच वारदात से दहशत, एक मकान से नकदी और सोना चोरी
उदयपुर, 12 सितंबर:
मावली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हथियारबंद बदमाशों ने कई मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बालाजी विहार और रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में बदमाशों ने करीब एक दर्जन से अधिक मकानों को निशाना बनाया। वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
संतोष वैष्णव, दिनेश पालीवाल, भरत वैष्णव, पवन कुमार और मोहन सिंह सहित कई मकानों के ताले टूटे मिले। पवन कुमार के मकान से करीब 50 हजार रुपए नकद और एक तोला सोना चोरी होने की जानकारी सामने आई है। राधेश्याम वैष्णव के मकान का भी ताला टूटा मिला। परिवार वर्तमान में गुजरात में रह रहा है।
भरत वैष्णव ने बताया कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चार बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक के हाथ में हथियार नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर पीड़ितों में नाराजगी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *