LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग

political

बांसवाड़ा में बीएपी की पूरी कार्यकारिणी भंग

Share

निकाय चुनाव में तीनों जगह हार के बाद कार्रवाई; राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पदाधिकारियों ने न काम किया, न सही टिकट बांटे और न प्रचार
बांसवाड़ा, 15 सितंबर:
निकाय चुनाव में बांसवाड़ा जिले के तीनों निकायों में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) की करारी हार के बाद पार्टी ने जिला संगठन पर बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने बांसवाड़ा जिले की पूरी कार्यकारिणी और सभी पदाधिकारियों को उनके पदों से हटा दिया है। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रोत ने हार के पीछे पदाधिकारियों की निष्क्रियता, टिकट वितरण में खामियों, प्रचार की कमी, भीतरघात और आपसी खींचतान को प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पदाधिकारियों को काम करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन बांसवाड़ा में अपेक्षित तरीके से काम नहीं हुआ। टिकट वितरण भी सही ढंग से नहीं किया गया और चुनाव प्रचार में भी कमी रही। आपसी खींचतान के कारण पार्टी को सफलता नहीं मिल सकी।
तीन निकायों में खोल नहीं पाए खाता
निकाय चुनाव में बांसवाड़ा नगरपरिषद के 60 वार्डों में बीएपी ने 20 उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 19 उम्मीदवार मैदान में रहे। इसके अलावा कुशलगढ़ और परतापुर नगरपालिका में भी पार्टी ने प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि तीनों निकायों में बीएपी का कोई उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका। हार के बाद जिला संगठन को पूरी तरह हटाने के फैसले से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *