LOADING

Type to search

मछली पकड़ने के दौरान युवक के हाथ में फटा बम

crime

मछली पकड़ने के दौरान युवक के हाथ में फटा बम

Share

दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी, चेहरा भी झुलसा; गंभीर हालत में उदयपुर रेफर
डूंगरपुर, 15 सितंबर:
खेरवाड़ा तहसील क्षेत्र में नदी में मछली पकड़ने के दौरान टोटा बम फटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि चेहरा भी झुलस गया। गंभीर हालत में उसे उदयपुर रेफर किया गया है।
खेरवाड़ा निवासी विकास नदी में मछली पकड़ने के लिए अवैध रूप से टोटा बम का इस्तेमाल कर रहा था। विकास ने जैसे ही बम में आग लगाकर उसे नदी में फेंकने का प्रयास किया, वह उसके हाथ में ही तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना दी।
सूचना पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी नितिन मीणा और पायलट पोपटलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल विकास को खेरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। डूंगरपुर में दोनों हाथों में गंभीर चोटों के कारण हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *