पर्युषण महापर्व को भव्य बनाने की तैयारी, पुलक मंच जिनशरणम् की बैठक में बनी रूपरेखा
Share
धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ समाजजनों की अधिकाधिक सहभागिता पर जोर
उदयपुर, 16 सितम्बर: आगामी पर्युषण महापर्व को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाने की तैयारियों को लेकर पुलक मंच जिनशरणम् शाखा उदयपुर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पर्व की गरिमा के अनुरूप विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा समाजजनों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता मुख्य संयोजक सुमेश वानावत ने की। इस दौरान सदस्यों ने पर्युषण महापर्व को धार्मिक भावना एवं उल्लास के साथ मनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में पर्व के दौरान आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने, समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।
सदस्यों ने कहा कि पर्युषण महापर्व जैन धर्म का महत्वपूर्ण आध्यात्मिक पर्व है, जो आत्मचिंतन, संयम, क्षमा एवं आत्मशुद्धि का संदेश देता है। ऐसे में पर्व के दौरान धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करने और समाज में आपसी सद्भाव बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।
बैठक में शाखा अध्यक्ष उज्जवल दोवड़िया, महामंत्री लोकेश भंवरा, प्रकाश भंवरा, रोहित भाणावत, चिराग कोठारी, महिला अध्यक्ष रचना कोठारी, मधु वानावत, रागिनी भाणावत, सिंपल जैन, क्षमा जैन सहित पुलक मंच जिनशरणम् शाखा उदयपुर के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में आगामी पर्युषण महापर्व को श्रद्धा, उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक मनाने का संकल्प लिया गया।

