LOADING

Type to search

कृमि बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में बनते हैं बाधक

Health

कृमि बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास में बनते हैं बाधक

Share

उदयपुर, 16 सितंबर: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले में 12 लाख 99 हजार 890 बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य ने बताया कि पेट के कृमि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित मात्रा में दवा दी जा रही है। डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कृमि पोषक तत्वों की कमी, कमजोरी और रक्त की कमी का कारण बन सकते हैं। बीमारी से पीड़ित बच्चों को फिलहाल दवा नहीं देने की सलाह दी गई है। आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों और चिकित्सा संस्थानों में अभियान चलाया गया। जो बच्चे 15 सितंबर को दवा नहीं ले सके, उन्हें 23 सितंबर को मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *