मक्के की आड़ में गांजे की खेती, 71 लाख के पौधे जब्त
Share
उदयपुर, 16 सितंबर: एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने राजसमंद के भीम में कार्रवाई कर मक्के की फसल की आड़ में की जा रही गांजे की खेती का खुलासा किया। एएनटीएफ महानिरीक्षक विकास कुमार के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने खेत में दबिश दी। खेत के चारों तरफ कांटेदार तारों से तारबंदी की गई थी और मक्के के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। खेत मालिक की तलाश की गई, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। स्थानीय पुलिस की मदद से गांजे की फसल को जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया। मौके से 355 हरे गांजे के पौधे बरामद हुए, जिनकी कीमत करीब 71 लाख रुपए बताई गई है। खेत मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। सूचना एएनटीएफ नियंत्रण कक्ष 0141-2502877 या वाट्सऐप 9261225056 पर दी जा सकती है।

