LOADING

Type to search

राउंड टेबल इंडिया की पहल से बनेगा नया विद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

socal

राउंड टेबल इंडिया की पहल से बनेगा नया विद्यालय भवन, विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक वातावरण

Share

उदयपुर, 19 सितम्बर: सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंदेसरा में राउंड टेबल इंडिया की ओर से 10 नए कक्षाओं के निर्माण कार्य का भूमिपूजन समारोह उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नई भूमि पर बनने वाला यह विद्यालय भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं और उज्जवल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।
वर्तमान विद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण के बाद नई भूमि पर पूर्णतः नए विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। प्रस्तावित भवन में 10 नए कक्षों का निर्माण होगा, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए पर्याप्त एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि राउंड टेबल इंडिया एरिया-12 के चेयरमैन अनीश चौधरी रहे। विशिष्ट अतिथि एरिया प्रोजेक्ट्स कन्वीनर कुणाल बागरेचा एवं ऑनरेरी टैबलर शशांक सिंघवी रहे।
इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया से पार्थ कर्णावट, प्रोजेक्ट्स कन्वीनर तिलक कटारिया, अर्पित लोढ़ा, सचिव प्रियंक माथुर, मनन नाहर, सीमांत अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल एवं धु्रव भटनागर उपस्थित रहे। समारोह में ग्राम पंचायत के सरपंच, ग्रामीणजन तथा परियोजना के दानदाता भी मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि यह परियोजना केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के बच्चों के बेहतर भविष्य में निवेश है। नए विद्यालय भवन से विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा। राउंड टेबल इंडिया की इस पहल से चंदेसरा में “नई शुरुआत, बेहतर शिक्षा और उज्जवल भविष्य” की मजबूत नींव रखी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *