बड़गांव में आज से जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता
Share
फतहनगर: बड़गांव में सोमवार से 70वीं जिला स्तरीय प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव के तत्वावधान में 21 से 24 सितंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्राएं भाग लेंगी। उद्घाटन समारोह दोपहर 2 बजे होगा। इसमें सांसद सी.पी. जोशी अध्यक्षता करेंगे और भाजपा मावली विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल मुख्य अतिथि होंगे। 24 सितंबर को समापन समारोह में मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी अध्यक्षता करेंगे। खिलाड़ियों के लिए भोजन, अल्पाहार, पेयजल, टेंट और आवास की व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल भी गठित किया गया है।

