LOADING

Type to search

पोषण माह में 140 माताओं को संतुलित आहार का संदेश

Health

पोषण माह में 140 माताओं को संतुलित आहार का संदेश

Share

कोटड़ा: सेवा मंदिर संस्था की ओर से 9वें पोषण माह के तहत सड़ा एवं पाथर पाड़ी जोन के महाड़ी और गऊ पीपला आंगनवाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 140 महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। महिलाओं को संतुलित आहार, मौसमी फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन का महत्व बताया गया। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना और जननी सुरक्षा योजना सहित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। माताओं और बच्चों के टीकाकरण तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। आशा कार्यकर्ता, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुझाव दिए। इस दौरान सेवा मंदिर के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *