LOADING

Type to search

ईद-ए-गौसिया पर निकला जुलूस-ए-कादरी

Local

ईद-ए-गौसिया पर निकला जुलूस-ए-कादरी

Share

उदयपुर, 25 सितम्बर: ईद-ए-गौसिया के अवसर पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-कादरी निकाला गया। मुल्तानी अहिंगरान सोसाइटी के सचिव मोहम्मद इरफान मुल्तानी ने बताया कि जुलूस दोपहर 3 बजे लोहार कॉलोनी से रवाना होकर रहमान कॉलोनी, हाथीपोल चौराहा होते हुए चमनपुरा स्थित हजरत जलाल शाह बाबा की दरगाह पहुंचा। यहां चादर पेश कर फातिहा ख्वानी की गई और देश में अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगी गई। दिल्ली गेट पर मुस्लिम महासंघ ने जुलूस का इस्तकबाल किया। नातख्वां खालिद बरकाती, मुजीबुर बरकाती एवं शाकिब मुल्तानी ने नात-ए-पाक पेश की। प्रशासन एवं पुलिस के सहयोग के लिए आयोजकों ने आभार जताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *