LOADING

Type to search

विद्यालय में विधि-विधान से हुआ गणपति विसर्जन

socal

विद्यालय में विधि-विधान से हुआ गणपति विसर्जन

Share

उदयपुर, 25 सितम्बर: शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागोरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भुवाणा में गणपति विसर्जन कार्यक्रम विधि-विधान से आयोजित किया गया। संस्था प्रधान मनीष सोनी ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर विद्यालय में गणपति स्थापना के बाद दस दिनों तक सुबह-शाम आरती की गई। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ ने भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया और महाआरती की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अधीनस्थ विद्यालय के संस्थाप्रधान कमलेश शर्मा भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने श्रद्धा के साथ गणपति को विदाई दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *