दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया नमन
Share
उदयपुर, 25 सितम्बर: भाजपा शहर जिला की ओर से दूध तलाई स्थित उपाध्याय पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 111वीं जयंती मनाई गई। नवनियुक्त उपमहापौर दिनेश भट्ट, महामंत्री देवीलाल सालवी, पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी सहित कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिनेश भट्ट ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना उनके विचारों का प्रमुख लक्ष्य था। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमृत मेनारिया, विजयप्रकाश विप्लवी, चंचल अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

