विदेशी पर्यटकों के पंजीयन की प्रक्रिया हुई सरल
Share
उदयपुर, 25 सितम्बर: होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के प्रयासों के बाद विदेशी पर्यटकों के होटल पंजीयन की ऑनलाइन प्रक्रिया सरल की गई है। संस्थान के सचिव एवं फेडरेशन अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि पुराने फॉर्म सी के स्थान पर लागू फॉर्म III की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को गृह मंत्रालय, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, सीआईडी सिक्योरिटी और एफआरआरओ जयपुर के समक्ष उठाया गया था। फेडरेशन के उदयपुर डिवीजन सचिव अंबालाल साहू ने बताया कि अब आवश्यक जानकारी ही पोर्टल पर दर्ज करनी होगी। होटल संस्थान अध्यक्ष सुभाष सिंह राणावत ने इसे पर्यटन उद्योग के लिए राहत बताया।

