सुभाषित पाठ में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Share
उदयपुर, 25 सितम्बर: त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान की ओर से दयानंद कन्या विद्यालय, आर्य समाज हिरणमगरी सेक्टर-4 में सुभाषित पाठ प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने संस्कृत सुभाषितों का पाठ कर हिंदी भावार्थ प्रस्तुत किया। संयोजक डॉ. भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सत्यवादिता, नैतिक मूल्य, व्यक्तित्व विकास एवं मानव धर्म जैसे विषय शामिल रहे। कनिष्ठ वर्ग में सोनाली कल्याणा प्रथम, खेजल द्वितीय और रितिका मोगिया तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में जिनल माली प्रथम, भूमिका भाट द्वितीय और निकिता खेराडिया तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं साहित्य भेंट कर सम्मानित किया गया।

