आंगनबाड़ी केंद्र पर हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम
Share
आसिंद, 25 सितम्बर: विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र कुकुट शाला पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला पर्यवेक्षक सीमा जगन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को पोषण, स्वास्थ्य एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में वार्ड के गणमान्य लोगों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चेतना सिंधी, ज्योति श्रीमाली, ममता माली, सहायिका कृष्णा मेघवाल, सुनीता राठौर एवं किरण वैष्णव मौजूद रहीं। सीमा जगन ने सभी उपस्थित लोगों, कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का आभार व्यक्त किया।

