LOADING

Type to search

पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

crime

पुलिस पर फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Share

प्रतापगढ़, 26 सितम्बर: छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला और मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक साल से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी अशोक गुर्जर (31) पुत्र राजमल गुर्जर निवासी सुबी, छोटीसादड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 25 सितम्बर को घेराबंदी कर पकड़ा।
पुलिस के अनुसार 29 जुलाई 2025 को तत्कालीन थाना प्रभारी नारायणलाल टीम के साथ केसुंदा में नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का इशारा किया गया। आरोप है कि कार चालक और अशोक गुर्जर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर हमला किया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद छोटीसादड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक की ओर से उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग, वृत्ताधिकारी रामेश्वरलाल और थानाधिकारी कैलाशचंद्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *