उदयपुर के चार बॉक्सरों ने जीते गोल्ड
Share
उदयपुर, 26 सितम्बर: खेल गांव में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उदयपुर के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उपेंद्र वसीटा, सुजल मोदी, परी मोदी और हिरल मोदी ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। जिला स्तर पर सफलता के बाद चारों खिलाड़ी अजमेर में होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 में उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चारों खिलाड़ी बॉक्सिंग प्रशिक्षक वर्धमान सिंह नरुका से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। नियमित अभ्यास, मेहनत और प्रशिक्षक के मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

