बोहरवाड़ी में 250 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच
Share
उदयपुर, 27 सितंबर: बोहरा यूथ मेडिकल रिलीफ सोसायटी ने अहमदाबाद के केडी अस्पताल एवं फिनबेला के सहयोग से बोहरवाड़ी स्थित दाऊदी बोहरा जमातखाना में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर में करीब 250 लोगों ने किडनी, लिवर, फेफड़े और कैंसर सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कराई। विशेषज्ञों ने जांच के बाद मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, कैल्शियम सहित अन्य सामान्य जांच भी की गई। अध्यक्ष अनीस मिंयाजी ने बताया कि नियमित जांच से गंभीर बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। इससे पूर्व आरएनटी मेडिकल कॉलेज में गंभीर बीमारियों की जांच, उपचार और बचाव को लेकर संगोष्ठी भी आयोजित की गई।

