LOADING

Type to search

रक्तदान महोत्सव में 101 यूनिट रक्तदान

Health

रक्तदान महोत्सव में 101 यूनिट रक्तदान

Share

उदयपुर, 27 सितंबर: याराना-दोस्ताना सेवा समिति, उदयपुर की ओर से आयोजित प्रथम रक्तदान महोत्सव में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। चित्रकूट नगर स्थित समाज भवन में आयोजित शिविर में महिलाओं और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। रवीन्द्रनाथ मेडिकल कॉलेज के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष एवं लोकमित्र ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुरेश डांगी के निर्देशन में रक्तदाताओं की जांच के बाद रक्त संग्रह किया गया। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि रक्त किसी कारखाने में तैयार नहीं होता, इसलिए मानव ही मानव की जान बचाने के लिए रक्तदान कर सकता है। शिविर में ललिता चौधरी, सोनाली चौधरी और ममता चौधरी सहित महिलाओं ने रक्तदान किया। विभिन्न जिलों और कस्बों से आए युवाओं ने भी भाग लिया। सभी धर्मों के लोगों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *