LOADING

Type to search

प्रताप गौरव केंद्र पर्यटन स्थल नहीं, राष्ट्र चरित्र निर्माण का केंद्र

Local

प्रताप गौरव केंद्र पर्यटन स्थल नहीं, राष्ट्र चरित्र निर्माण का केंद्र

Share

उदयपुर, 27 सितंबर: वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रताप गौरव केंद्र की स्थापना का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थल बनाना नहीं, बल्कि राष्ट्र चरित्र निर्माण और युवाओं को इतिहास एवं संस्कृति से जोड़ना है। विश्व पर्यटन दिवस पर प्रताप गौरव केंद्र और राजस्थान होटलियर क्लब के संयुक्त आयोजन में उन्होंने महाराणा प्रताप और मेवाड़ के वीरों के त्याग व साहस से प्रेरणा लेने की बात कही। निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि केंद्र में आधुनिक तकनीक से मेवाड़ और भारतीय इतिहास प्रस्तुत किया जा रहा है। इस अवसर पर पर्यटकों को ₹200 का प्रवेश टिकट ₹150 में दिया गया और तिलक-माला से स्वागत किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *