LOADING

Type to search

मेहंदी की खुशबू से महका सहेलियों की बाड़ी

Local

मेहंदी की खुशबू से महका सहेलियों की बाड़ी

Share

उदयपुर, 27 सितंबर: विश्व पर्यटन दिवस पर बीसीआई टूरिज्म के तीन दिवसीय आयोजन का रविवार को सहेलियों की बाड़ी में समापन हुआ। समारोह में पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय कला को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। आशा मेहंदी ग्रुप की 20 मेहंदी कलाकारों को पारंपरिक कला में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ग्रुप की ओर से पर्यटकों को नि:शुल्क मेहंदी लगाई गई। बीसीआई टूरिज्म अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में इको टूरिज्म और मेडिकल टूरिज्म पर भी चर्चा हुई। फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने कहा कि इस वर्ष की ‘पर्यटन एवं शांति’ थीम के अनुरूप विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *