‘युगधारा’ और ‘अहिल्याबाई’ ने बांधा समां
Share
उदयपुर: शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में बाल रंग उत्सव के समापन पर बाल कलाकारों ने ‘युगधारा’ और ‘अहिल्याबाई’ नाटकों की प्रभावी प्रस्तुति दी। बच्चों ने अभिनय व संवादों से इतिहास, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को जीवंत किया। इस दौरान पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रोग्राम ऑफिसर मनोज कुमार व प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव राकेश मेहता मौजूद रहे।

